Skip to main content

आरक्षण क्या है? क्यू है ?

आरक्षण क्या है? क्यू है ?



 आरक्षण क्या है? पहले इसके बारे में जानना अति-आवश्यक है तभी हम इसकी मूल धारणा को जान पाएंगे। अलग अलग लोगो में अलग अलग मत है कोई कहता है होना चाहिए कोई कहता नहीं होना चाहिए। कोई कहता है यह संविधान की मूल अवधारणा के खिलाफ है। कोई कहता है जो बाबा साहेब लिख कर गए आरक्षण के बारे में उसके खिलाफ है।

सबसे मूल बात जो है आरक्षण उसके बारे में लोग बात तो करना चाहते है लेकिन क्या वे इसके व्यापक स्तर को बहस का मुद्दा बनाना चाहते है शायद नहीं, क्योंकि किसी से भी बहस कर ले उनके आरक्षण का मुख्य मुद्दा हमेशा जातिगत आरक्षण के साथ चिपकी हुई नज़र आती है। ऐसा क्यों है? ऐसा इसीलिए है क्योंकि वे आरक्षण की मूल अवधारणा जो बाबा साहेब ने संविधान में रखी थी उससे भली भाँति अवगत ही नहीं है और जब उसी का पालन आज तक नहीं हो पाया जिसकी वजह से आप और हम इस बहस को एक मुद्दे के तौर पर अपने मन मुताबिक उछालते रहते है। सबसे पहले आप आरक्षण के बारे में समझे इतना विरोध होने के वावजूद बाबा साहेब ने यह प्रावधान संविधान में रखा, ऐसा कैसे हो गया जहाँ संविधान को बनाने के करता धर्ता आज की तारीख में मनुवादी कहलाने वाले लोग थे फिर भी इस बात की सार्वभौमिकता कैसे स्थापित हो गयी की संविधान में आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। कुछ ना कुछ तो रही होगी सत्यता इन बातो में तभी इस शब्द का प्रयोग हुआ संविधान में। कोई इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता है, लेकिन आरक्षण होना चाहिए या नहीं यह एक अलग मुद्दा है लेकिन आमलोगो की राय हमेशा से जातिगत आरक्षण के आस पास सिमट कर रह जाती है।

1932 में जब गोलमेज सम्मलेन में इस बात पर सहमति बनी की आरक्षण होना चाहिए तो आखिर इसका आधार क्या होना चाहिए तो वहाँ पर यह तय हुआ की समाज में सामाजिक,  आर्थिक और शैक्षणिक रूप से लोग समाज के मुख्य धारा से वंचित रह गए है उनकी सूची तैयार की जाय और उस सूची के आधार पर समाज में इन लोगो के लिए कुछ प्रावधान रखा जाय ताकि इनको समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके और बाद में इसी को आधार बनाकर बाद में संविधान में प्रावधान रखा गया और इस सूची को संविधान में नाम दिया गया अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जनजाति बाद में इसी सूची में एक नया सूची शामिल किया गया जिसको नाम दिया गया अत्यंत पिछड़ा वर्ग। आरक्षण पेट भरने का साधन नहीं, इसका जो मूल अर्थ है वह है प्रतिनिधित्व। आरक्षण के द्वारा ऐसे समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया जो शुरू से समाज के अंदर दबे कुचले रहे है। इस प्रतिनिधित्वता को नाम दिया गया राजनितिक आरक्षण जो शुरुआत में संविधान में शामिल किया गया था पहले 10 सालो के लिए था। लेकिन जो सामाजिक आरक्षण उसकी अवधारणा इसके विपरीत है उसकी मूल अवधारणा यह थी की जबतक समाज के उपेक्षित लोग समाज के बांकी लोगो के बराबर खड़े नहीं हो जाते है तबतक यह लागु रहेगा क्योंकि सामाजिक आरक्षण का मूल मंत्र यही था की समाज के हरेक वर्ग के लोगो की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर एक नहीं हो जाते है तब तक जारी रहेगी। और आज़ादी के 67 सालो बाद भी समाज का एक बड़ा तबका अपनी मुलभुत सुविधाओ के लिए तरस रहा है तो उसके सामाजिक न्याय की बात करना बेमानी होगी।

दिक्कत यह है की लोग एक सन्दर्भ को दूसरे सन्दर्भ के साथ को जोड़ कर देखते है। जबकि एक सन्दर्भ हमेशा दूसरे सन्दर्भ से अलग होता है। लोग सामाजिक आरक्षण को जातिगत आरक्षण का नाम  देकर एक दूसरे को दिग्भ्रमित करने की कोशिश करते है, जबकि जातिगत आरक्षण कोई शब्द ही नही है। तो सवाल उठता है की अगर यह जातिगत आरक्षण नहीं है तो क्या है? यह एक सामाजिक आरक्षण है ना की जातिगत आरक्षण। अब सवाल उठता है तो आखिर दोनों में अंतर क्या है। यह सच है की यह जाती आधारित आरक्षण है लेकिन संविधान क्या कहता है इसके बारे में और संविधान सामाजिक आरक्षण कहता है ना की जातिगत आरक्षण। संविधान के अनुसार सामाजिक आरक्षण का मतलब होता है समाज में सामाजिक एकरूपता, आर्थिक एकरूपता और शैक्षणिक एकरूपता ही इसका आधार है। यही मूलतः संविधान कहता भी है।

हम आरक्षण के समर्थक और विरोधी कब है, यह जानना अति आवश्यक है। 85% जनता जो अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाती/अत्यंत पिछड़ा वर्ग में आता है उसके लिए 49.5% आरक्षण उपलब्ध है जिसमे से आज भी इन 49.5% में से कितने भर पाते है। और बांकी 50.5% आरक्षण किनके लिए है जो मात्र 15% जनसँख्या है। यह तो बात हुई उन आरक्षण के बारे में जो सरकारी नौकरियों में संविधान की प्रतिबद्धता के तहत उपलब्ध है। उन आरक्षण का क्या जिसके ऊपर किसी भी तरह की संवैधानिक मज़बूरी नहीं है जैसे समाज में पंडिताई, मंदिरो/मठों में पुजारियो का स्थान।





Comments

Popular posts from this blog

महार कोण होते?

महार कोण होते?  वेशीबाहेर राहून गावाचं रक्षण करणारा, शेती, गावांच्या सीमा सांगणारा, व्यापार्यांना संरक्षण पुरवणारा, शेतसारा आणि राज्याचा खजिना नियोजित ठिकाणी सुरक्षित पोहोचवणारा, असा समाजाचा रक्षक म्हणजे महार समाज. पण कामाच्या स्वरूपामुळं त्यांना वेशीबाहेरच ठेवण्यात आलं… महार कोण होते? या प्रश्नाचे उत्तर देण्याआधी सर्वप्रथम महार समाज म्हणजे काय हे समजावून घ्यायला पाहिजे. जे सध्या माहित आहे ते असेः 1. महार समाजाचे वास्तव्य गावकुसाबाहेर होते. 2. महार समाज ग्रामरक्षणाचे कार्य करत होता. वेशीचे रक्षण हे त्याचे नुसते कर्तव्यच नव्हे तर जबाबदारी होती. चोर नाही सापडला तर चोरीची भरपाई महारांनाच द्यावी लागत असे. 3. चोरांचा माग काढणे, गावात येणार्या जाणार्यांची नोंद ठेवणे, संशयितांना वेशीवरच अडवून ठेवणे हे त्यांचे कार्य होते. 4. शेतीच्या वा गावाच्या सीमांबाबत तंटे उद्भवले तर महाराचीच साक्ष अंतिम मानली जात असे. 5. महारांची स्वतंत्र चावडी असे आणि तिचा मान गाव-चावडीपेक्षा मोठा होता. 6. व्यापारी जेंव्हा आपले तांडे घेवून निघत तेंव्हा त्यांच्या रक्षणासाठी महारांची पथके नियुक्त असत...

बौद्ध धर्म और ब्राह्मणवाद के बीच संघर्ष ,तिरुपति बालाजी एक बौद्ध मंदिर था,मथुरा यह बौद्ध धर्म के बारे में 9 वीं शताब्दी तक फला जहां एक स्वीकृत प्राचीन बौद्ध केंद्र है

तिरुपति बालाजी एक बौद्ध मंदिर था विषय - सूची प्रस्तावना प्रो डॉ एम डी Nalawade, एम.ए., बी.एड.,  द्वारा। बी, पीएचडी डी।, पूर्व रजिस्ट्रार, सेवानिवृत। इतिहास विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख पुणे विश्वविद्यालय, लालकृष्ण Jamanadas एक बौद्ध मंदिर के रूप में तिरुपति मंदिर साबित होता है लेखक प्रस्तावना किताब मैं - परिचय The book by K. Jamanadas "Tirupati Balaji was a Buddhist Shrine" has potential credibility to create controversies unknown to historical writing and the Hindu common folks who flock to worship Tirupati Balaji as one of the supreme deities. It is also a new challenge to indologist at a time when politically imbued scholars are engaged to wash out their hands by proving and disproving claims of Hindus and the Muslims against each other as they did over the issue of Ayodhya Shrines. The writing of K. Jamanadas, but stand to the test of researchers and it surpasses all controversial writings relating to Hindu Muslim difference. Of course, a reader while going thro...

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का भारत देश के लिये बहुत बडा योगदान

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर एक लेबर नेता के रूप में मजदूरों के लिए क्या किया है के बारे में और उन्होंने वायसराय की कार्यकारी परिषद की लेबर सदस्य के रूप में शपथ ली थी 1942               फैक्टरी काम के घंटे में कटौती (8 घंटे ड्यूटी): आज का दिन प्रति भारत में काम के घंटे के बारे में 8 घंटे का होता है। हम भारतीयों को पता है कि कितने, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर भारत में मजदूरों के उद्धारकर्ता था कि पता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में श्रमिकों के लिए बन गया एक प्रकाश भारत में 8 घंटे ड्यूटी लाया जाता है और 14 घंटे से 8 घंटे के काम समय बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में भारतीय श्रम सम्मेलन, 27 नवंबर, 1942 के 7 वें सत्र पर लाया। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर भारत में महिलाओं मजदूरों के लिए कई कानूनों फंसाया: खान मातृत्व लाभ अधिनियम, महिलाओं के श्रम कल्याण निधि, महिला एवं बाल श्रम संरक्षण अधिनियम, महिलाओं के श्रम के लिए मातृत्व लाभ, कोयला खदानों में भूमिगत काम पर महिलाओं के रोजगार पर प्रतिबंध की 5. बहाली, भारतीय कारखाना अधिनियम। राष्ट्रीय रोजगार एजेंसी (रोजगार कार...